17-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन में कम से कम 300 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग फंसे

Previous
Next

पापुआ न्यू गिनी में हुए भूस्खलन में सैकड़ों जाने चली गई हैं। आईसोलेटेड एंगा प्रांत में हुए इस हादसा में कम से कम 300 मौतों की आशंका जताई जा रही है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। इस भूस्खलन में एक हजार से अधिक घर तबाह हो गए। सैकड़ों लोग चट्टानों और मिट्टी के नीचे दब गए। यह भूस्खलन शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे की है। चट्टानों और मिट्टी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं।

राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में ऑस्ट्रेलियाई हाईकमीशन, राहत टीमों के साथ रेस्क्यू सपोर्ट के लिए कोआर्डिनेट कर रहा है। कई शवों को निकाला जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाए जाने के बाद ही शवों को बाहर निकाला जा सकता है।
सो रहे थे लोग पहाड़ खिसका और मच गई तबाही
कम्युनिटी लीडर स्टीवन कंडाई ने बताया कि अचानक से एक बड़ा लैंडस्लिप हुआ। पहाड़ कोलैप्स हुआ और अचानक से तबाही मच गई। यह तबाही तब हुई जब लोग सो रहे थे। सोते समय ही सैकड़ों लोग मलबे में दफन हो गए। सैकड़ों घर पूरी तरह से दफन हो चुके हैं। बचे हुए लोग अपने अपनों को मलबों में ढूंढ़ने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
हर ओर तबाही का मंजर
एंगा प्रांत में आए भूस्खलन की तस्वीरों में तबाही का मंजर साफ दिख रहा है। हर ओर बर्बादी ही दिख रही। बोल्डर्स, पेड़, मिट्टी और बड़े-बड़े चट्टानों के नीचे सैकड़ों घर दबकर नेस्तनाबूद हो चुके हैं। हर ओर घरों की बजाय उनका मलबा दिख रहा है। सैकड़ों ग्रामीणों के मिट्टी और चट्टानों के नीचे दबकर मरने की आशंका जताई जा रही है।
यूएन के अधिकारी सरहान अक्टोप्रॉक ने कहा कि सैकड़ों घर मलबे के नीचे दबे हुए हैं। भूस्खलन लगातार जारी है। भूस्खलन के जारी रहने की वजह से बचाव कार्य में देरी हो रही है। हालांकि, मौके पर मेडिकल टीम, मिलिट्री और अन्य सिक्योरिटी पर्सन्स पहुंच चुके हैं।
साभार- ए न्‍यूज
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27330437

Todays Visiter:9610