03-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

IPL 2024 DC vs SRH : हैदराबाद की सीजन में 5वीं जीत, दिल्ली को 67 रन से हराया

Previous
Next

जेक फ्रेजर और ऋषभ पंत की जुझारू पारियों के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से 67 रनों से हार झेलनी पड़ी। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए अभिषेक शर्मा के 46, ट्रेविस हेड के 89, शाहबाज अहमद के 59 रन की बदौलत 7 विकेट पर 266 पर बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली को जेक फ्रेजर का सहारा मिला था जिन्होंने 18 गेंदों पर 65 रन बनाए। मध्यक्रम में कप्तान ऋषभ पंत ने जरूर 44 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर से लगातार गिरते विकेट के कारण वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। दिल्ली 199 पर ऑल आऊट हो गई। इससे हैदराबाद को 67 रन से जीत हासिल हुई। हैदराबाद की यह सीजन में 5वीं जीत रही। इसी के साथ वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। 

सनराइजर्स हैदराबाद : 266-7 (20 ओवर)
पहले खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी शुरूआती की। ट्रेविस हेड तो बेहद आक्रमक नजर आए। उन्होंने 16 गेंदों पर ही अर्धशतक जमाया जिससे टीम 3 ओवरों के अंदर ही 50 पार कर गई। इस दौरान साथी अभिषेक शर्मा ने भी बड़े शॉट लगाए और 4 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 83 पर ला खड़ा किया। दिल्ली के गेंदबाजों ने पहले ओवर में 19, दूसरे ओवर में 21, तीसरे ओवर में 22 तो चौथे ओवर में 21 रन लुटा दिए। 5वें ओवर में 20 तो छठे ओवर में 22 रन आए जिससे दिल्ली 6 ओवरों में ही 125 पर पहुंच गई। यह पावरप्ले में बना सबसे बड़ा स्कोर भी है। अभिषेक शर्मा 12 गेंदों पर 46 रन बनाकर आऊट हुए। इसके बाद कुलदीप यादव ने एडेन माक्ररम का भी विकेट निकाल दिया। ट्रेविस ने आकर्षण शॉट लगाए लेकिन 9वें ओवर में वह भी ट्रिस्टन के हाथों लपके गए। ट्रेविस ने 32 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी 8 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नितिश रेड्डी के साथ मिलकर शाहबाज अहमद ने स्कोर आगे बढ़ाया। 17वें ओवर में कुलदीप ने स्ट्राइक करते हुए नितिश रेड्डी को पवेलियन की राह दिखा दी। यह कुलदीप का चौथा विकेट रहा। रेड्डी ने 27 गेंदों पर 37 रन बनाए। अब्दुल समद ने 8 गेंदों पर 13 रन का योगदन दिया। शाहबाज अहमद ने एक छोर पर खड़े 5 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए और स्कोर 266 रन पर ला खड़ा किया। 
दिल्ली कैपिटल्स : 199 (19.1 ओवर)
दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने पहली चार गेंदों पर चार चौके लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। लेकिन पांचवीं गेंद पर वह आऊट हो गए। इसके बाद डेविड वॉर्नर भी 1 रन बनाकर आऊट हो गए। दिल्ली को जेक फ्रेजर ने सहारा दिया। जिन्होंने वाशिंगटन सुंदर के एक ओवर में 30 रन बना दिए। दिल्ली ने इसी तरह पावरप्ले में ही 2 विकेट खोकर 88 रन बना लिए। 7वें ओवर में जेक ने मयंक मार्कंडेय को आड़े हाथों लिया और तीन छक्के जड़े। हालांकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वह क्लासेन के हाथों लपके भी गए। जेक ने 18 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 22 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। वह मयंक का शिकार बने। इसके बाद जेक फ्रेजर भी 18 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर आऊट हो गए। ट्रिस्टन 11 गेंदों पर 10 तो ललित यादव 8 गेंदों पर 7 रन बनाकर आऊट हो गए। पंत ने एक छोर संभाले रखा। इस बीच अक्षर पटेल 6 तो एनरिक 0 पर आऊट हो गए। यह टी नटराजन का शानदार स्पैल रहा। उन्होंने इसके बाद कुलदीप यादव को भी 0 पर पवेलियन चलता कर दिया। 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर पंत भी नटराजन के हाथों ही लपके गए। उन्होंने 35 गेंदों पर 44 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।
 
साभार- पं के
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26683007

Todays Visiter:11017