25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर मकरोनिया चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे- नंदकुमार सिंह

Previous
Next

राजकाज न्‍यूज, भोपाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान आज सागर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र का विकास होता है, सागर लोकसभा, विधानसभा व देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मकरोनियां क्षेत्र के हरसंभव विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मकरोनियां क्षेत्र का विकास होगा। उन्होनें कहा कि पहली बार मकरोनियां नगरपालिका चुनाव होने जा रहे है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनोन्मुखी नीतियों के दम पर इस क्षेत्र की जनता से रूबरू हो रहे है और क्षेत्रीय जनता से संवाद कर रहे है।

उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि चुनाव में प्राण-पण से लगेगें। आगामी दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मकरोनिया पहुँचकर जनता से रूबरू होंगे। उन्होने कहा कि दस नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और कांग्रेस को हर बार की तरह इस चुनाव में भी करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होनें कहा कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई अस्तित्वहीन हो गयी है। प्रदेश से कांग्रेस विलुप्त हो चुकी है, इसलिए बौखलाई कांग्रेस आए दिन प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस जन आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरती।

पत्रकारों से चर्चा के पश्‍चात प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने मकरोनियां में कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं नुक्कड़ सभा को संबोधित कर जनसंपर्क किया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी पर मतदाताओं ने हर चुनाव में विश्वास व्यक्त किया है, उस विश्वास पर मुख्यमंत्री चौहान खरे उतरें है। मकरोनियां क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक प्रदीप लारिया, श्रीमती पारूल साहू, शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष जहार सिंह सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 पितृ-पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर प्रदेश भर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पितृ-पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती (जन्माष्टमी) 5 सितंबर को प्रदेश भर में सुन्दरकांड, वृक्षारोपण एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। स्व.कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर प्रातः 10 बजे प्रदेश कार्यालय पं.दीनदयाल परिसर में सुन्दरकांड, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। सुन्दरकांड में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।  भदभदा विश्राम घाट स्थित स्व. कुशाभाऊ ठाकरे प्रतिमा स्थल पर 5 सितंबर को सुबह 10 बजे माल्यापर्ण किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी पुष्पांजली अर्पित करेंगें।

योगीश्वर श्रीकृष्ण गहन अंधकार में आशा की किरण सामाजिक न्याय के पुरोधा और कर्म सौंदर्य के संस्थापक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन-जन के मंगल की कामना करते हुए पर्व पर बधाई दी है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26601835

Todays Visiter:3517