23-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

कृष्णमुरारी मोघे ने गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

Previous
Next

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने आज गृह निर्माण मंडल मुख्यालय पहुंचकर अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करनें के पूर्व कृष्णमुरारी मोघे ने प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे एवं श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यंत्री बाबूलाल गौर, विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, रमेश शर्मा ‘गुट्टु भैया’, श्रीमती ऊषा चतुर्वेदी, चेतन सिंह, अनिल ‘लिलि’, भरत चतुर्वेदी, राकेश शर्मा, अशोक सैनी,  शैलेन्द्र अग्रवाल, बसंत गुप्ता, सुधीर जाचक, श्रीमती रीता मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, निखलेश मिश्रा, करतार सिंह, विचित्र सेन, कमल गर्ग, हरीश साहू, अर्जुन यादव, मनोज ठाकुर, सुरेश कोरी, आशाराम शर्मा, देवीदास मालवीय, राजकुमार विश्वकर्मा, दीपक माथुर, उमाकांत दीक्षित सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26588068

Todays Visiter:3312