20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

दो लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी

Previous
Next
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार दो साल के अंदर दो लाख 20 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने वाली है। कार्मिक मंत्रलय के अनुसार, विभिन्न केंद्रीय मंत्रलयों में 6 लाख से अधिक पद खाली हैं। इतनी संख्या में भर्ती का कारण यह है कि कई विभाग ग्रुप बी और सी श्रेणी के कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं। कई वर्षो से इन श्रेणीयों में नई भर्तियां नहीं हुई हैं। मोदी सरकार रेवेन्यू, होम, कैबिनेट सेक्रेटरिएट और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस में भर्ती करने की तैयारी कर रही है।
कर्मचारियों की संख्या करेंगे 35 लाख के पार
2016-17 के बजट आकलन के अनुसार, एक मार्च 2015 को कुल केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 33 लाख पांच हजार थी, जो 2016 में बढ़कर 34 लाख 93 हजार हो गई और 1 मार्च 2017 तक इसे 35 लाख 23 हजार होने का अनुमान है। इसमें रेलवे को शामिल किया गया है जबकि सुरक्षा बलों को बाहर रखा गया है। रेलवे के 13 लाख 26 हजार 437 कर्मचारियों की संख्या में पिछले तीन साल से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।


राजस्व विभाग में सबसे अधिक नौकरी
राजस्व विभाग में सबसे अधिक 70,000 भर्तियां होने का अनुमान है, जिसमें आयकर, कस्टम्स और एक्साइज शामिल हैं। वहीं, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेज में 47000 भर्तियां होंगी। गृह मंत्रलय में 6000 नए कर्मचारियों की भर्ती होने का अनुमान है। इसके अलावा कैबिनेट सचिवालय में 301 लोगों की भर्ती होनी है, जिसमें 2015 में 900 कर्मचारी थे उनकी संख्या मार्च 2017 तक 1201 हो जाएगी।
अंतरिक्ष विभाग में हुई थीं एक हजार नियुक्तियां
वहीं, सूचना एवं प्रसारण मंत्रलय ने पिछले दो वर्षो में लगभग 2200 नई नियुक्तियां की हैं। कार्मिक मंत्रलय में पिछले दो वर्षो में 1800 लोगों को नियुक्तियां हुई हैं, जबकि शहरी विकास मंत्रलय में 6000, खदान मंत्रलय में 4399 और अंतरिक्ष विभाग में 1000 नियुक्तियां हुई हैं।

Previous
Next