02-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

पाकिस्तान पर PM का तंज- जिसके हाथ में बम का गोला रहता था आज लिए हुए है भीख का कटोरा

Previous
Next

अंबाला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के अंबाला में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर तंज कसा। पीएम ने कहा, "जब देश में एक धाकर सरकार होती है तो दुश्मन भी कुछ करने से पहले 100 बार सोचता है। आज आप देखिए जो पाकिस्तान 70 सालों से भारत को परेशान कर रहा था, जिसके हाथ में बम का गोला रहता था आज उसके हाथ में भीख का कटोरा है। जब धाकर सरकार होती है तो ऐसे ही दुश्मन कांपता है।"

नरेंद्र मोदी ने कहा, "क्या कोई कमजोर सरकार जम्मू कश्मीर में हालात बदल सकती थी। जब कांग्रेस की सरकार थी, हरियाणा की वीर माताएं दिन रात चिंता में रहती थीं। कब कोई आतंक का गोला फट जाए। कब किसी पत्थर से सिर फट जाए। 10 साल में यह बंद हो गया। मोदी की धाकर सरकार ने 370 की दीवार गिराई और कश्मीर विकास की राह पर चल पड़ा।"
कांग्रेस ने सेनाओं को धोखा दिया
पीएम ने कहा, "कांग्रेस का इतिहास सेनाओं और फौजियों को धोखा देने का रहा है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने सेना में किया था। जब तक कांग्रेस सत्ता में रही नए-नए घोटाले किए। बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला। कांग्रेसी भारत की सेनाओं को कमजोर बनाकर रखते हैं ताकि विदेश से हथियार मंगाने के नाम पर मोटी कमाई कर सकें। हमारे सैनिकों की छोटी-छोटी जरूरतों को कांग्रेसी पूछते तक नहीं थे। हमारे सैनिकों को पहले जूते और बुलेटप्रूफ जैकेट भी ठीक से नसीब नहीं होते थे। उनके पास अच्छी राइफलें तक नहीं थी। उन्हें लाठी देकर कहा जाता था आतंकियों की गोलियों का मुकाबला करो।"
उन्होंने कहा, "मोदी की सरकार बनी तो मैंने कहा अब ये नहीं चलेगा। मैंने भारत की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया। आज सेना को मेड इन इंडिया हथियार मिल रहे हैं। जो भारत कभी दूसरे देशों से हथियार मंगाता था अब दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है।"
कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के साथ विश्वासघात किया
पीएम ने कहा, "कांग्रेस ने हमारे पूर्व सैनिकों के साथ भी विश्वासघात किया है। चार दशक तक कांग्रेस पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन के लिए तरसाती रही। जब 2013 में उनको लगा कि मोदी बहुत बड़ी चुनौती बन गया है तो जाते-जाते वन रैंक वन पेंशन के लिए बजट में 500 करोड़ का प्रावधान किया। 500 करोड़ का कागज लेकर शहजादे पूर्व सैनिकों का सम्मेलन करते थे। भ्रम फैलाने का काम करते थे। कहते थे हमने वन रैंक वन पेंशन कर दिया। इनकी झूठ बोलने की इतनी आदत है कि बड़े-बड़े पत्रकार भी भ्रम में रहते हैं।"
उन्होंने, "जब आपने मुझे सेवा का अवसर दिया मोदी ने डंके की चोट पर वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया। उन्होंने 500 करोड़ रखा था। हमारी सरकार ने अब तक 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा दिए हैं।"
साभार- ए न्‍यूज
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27074849

Todays Visiter:7906