29-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल प्रधानमंत्री

Previous
Next

ब्राटीस्लावा, स्लोवाकिया की राजधानी ब्राटीस्लावा के हैंडलोवा शहर में बुधवार को एक सरकारी मीटिंग के बाद पीएम रॉबर्ट फिको पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। जिससे वे घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीटिंग के बाद मारी गोली
जानकारी के अनुसार स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको एक सरकारी मीटिंग के बाद हुई गोलीबारी में घायल हो गए हैं। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। संसद उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने बताया कि पीएम को गोली मारी गई है। वे घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चार गोली मारी, एक लगी, घायल
पीएम रॉबर्ट फिको स्लोवाकिया की राजधानी से करीब 150 किलोमीटर दूर एक मीटिंग में थे। मीटिंग के बाद जब वे लोगों से बात कर रहे थे। तभी गोलीबारी हुई। जिसमें आरोपी ने चार गोलियां मारी, जिसमें से एक गोली पीएम को लगी और वे घायल हो गए। इसके बाद आनन फानन में सुरक्षाकर्मियों द्वारा संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया। वहीं पीएम को कार के माध्यम से सीधे अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीएम को गोली लगने की सूचना से पूरे स्लोवाकिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासन चौकन्ना हो गया है। इस मामले की जांच शुरू हो गई है।
साभार- ए न्‍यूज
Previous
Next