21-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

जेल से बाहर आने पर केजरीवाल बोले-देश की 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ना होगा

Previous
Next

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने देश के लोगों विशेषकर दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा किया। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी न्याय के लिए थैंक्स कहा। अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए केजरीवाल ने लोगों से तानाशाही से मुक्ति की अपील करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल के स्वागत में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ दिल्ली सीएम का स्वागत करने पहुंचे थे।

क्या कहा अरविंद केजरीवाल ने?
अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों ने स्वागत किया। लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सब लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। देशभर के करोड़ों करोड़ों लोगों ने अपनी दुआएं और अपना आशीर्वाद मुझको भेजा। मैं सुप्रीम कोर्ट के जजों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिनकी वजह से आज मैं आपके बीच में हूं। आप लोगों से एक ही अपील है, हम सबको मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है। मैं संघर्ष कर रहा हूं तानाशाही के खिलाफ लेकिन देश के 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ना होगा।
शनिवार को करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया कि वह शनिवार की सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर जाएंगे। वहां पूजा करेंगे। उन्होंने लोगों को वहां पहुंचने की अपील की है। इसके बाद वह अपने पार्टी कार्यालय पर जाएंगे। यहां वह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट बेंच के तर्क के आगे ईडी हुई निरुत्तर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए जमानत दे दी। बेंच ने कहा: केजरीवाल को 21 दिन की अंतरिम जमानत देने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। 21 दिन यहां या वहां से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
हम अंतरिम आदेश पारित कर रहे हैं, उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दे रहे हैं। वह 2 जून को सरेंडर करेंगे।
ईडी की प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) अगस्त 2022 में दर्ज की गई थी जबकि मुख्यमंत्री को इस साल 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।
केजरीवाल डेढ़ साल तक दिल्ली में ही थे। उन्हें पहले या बाद में गिरफ्तार किया जा सकता था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव के वक्त गिरफ्तार किया गया।
जमानत की शर्तें आप नेता संजय सिंह के समान होंगी, जिन्हें पिछले महीने मामले के सिलसिले में जमानत दी गई थी।
साभार- ए न्‍यूज
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26909458

Todays Visiter:1741