27-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

IPL 2024 : गुजरात 143 रन पर लुढ़की, चेन्नई को मिली 63 रन से जीत

Previous
Next

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने एम चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को सीजन के दूसरे मुकाबले में 63 रन से हरा दिया। चेन्नई ने पहले खेलते हुए शिवम दुबे के 51 रनों की बदौलत 206 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य क पीछा करने उतरी गुजरात की शुरूआत ही अच्छी नहीं रही। मध्यक्रम में साईं सुदर्शन और डेविड मिलर ने थोड़ा टिकने की कोशिश की लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। चेन्नई की ओर से दीपक चाहर, रहमान, तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट लिए। चेन्नई की टीम इसी के साथ आईपीएल अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गई है। 

चेन्नई सुपर किंग्स : 206-6 (20 ओवर)
चेन्नई को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र ने मजबूत शुरूआत दी। भले ही चेन्नई के गेंदबाज उमरजजई और उमेश यादव की गेंदें स्विंग कर रही थी लेकिन दोनों ओपनर्स ने नजरें जमने के बाद खूब बल्ला चलाया। गायकवाड़ ने जहां 36 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए तो वहीं, रचिन ने 20 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिवम दुबे और डेरिल मिशेल ने मोर्चा संभाला। चेन्नई के रनों को तेजी शिवम दुबे ने दी। उन्होंने आते ही बड़े शॉट लगाए। उन्होंने राशिद की गेंद पर आऊट होने से पहले 23 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। समीर रिजवी (14) ने क्रीज पर आते ही 2 छक्के जड़ दिए। आखिर में डेरिल मिशेल ने 24 रन बनाकर स्कोर 206 तक पहुंचा दिया।
गुजरात टाइटंस : 143-8 (20 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरूआत सधी हुई रही। कप्तान शुभमन गिल 5 गेंदों 8 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर पगबाधा आऊट हो गए। इसके बाद साहा और साईं सुदर्शन ने पारी को आगे बढ़ाया। साहा इस दौरान हेल्मेट पर गेंद लगने के कारण परेशान भी दिखे। उन्होंने 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन की राह पकड़ी। विजय शंकर ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए। साईं ने इसके बाद डेविड मिलकर के साथ मिलकर पार्टनरशिप की। मिलर 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आऊट हो गए। इससे साईं पर दबाव बढ़ गया।
साईं सुदर्शन 31 गेंदों पर 37 रन बनाकर आऊट हो गए। वहीं, उमरजजई ने 10 गेंदों पर 11 रन बनाए। राशिद खान ने सिर्फ 1 रन बनाया। उमेश ने 10 तो स्पेंसर ने 5 रन बनाए लेकिन यह टीम की जीत के लिए काफी नहीं थे। इस तरह गुजरात को 63 रन से हार झेलनी पड़ी।
साभार- पं के
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26619725

Todays Visiter:6013