06-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

जातिगत जनगणना सनातनियो को विभाजित करने की साजिश : डॉ नरोत्तम मिश्रा

दतिया के बसई व गुना-शिवपुरी के पिछोर में  डॉ मिश्रा ने ली सभा

शिवपुरी (पिछोर),  स्टार प्रचारक व भाजपा न्यू जोइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस ने हमेशा सनातन का अपमान किया है और अब वह हिंदुओ में विभाजन करने के लिए जातिगत जनगणना  के राग अलाप रही है। लेकिन कांग्रेस अपने षडयंत्र में कभी सफल नही हो पाएगी क्योंकि  देश की जनता उसका असली चरित्र जान चुकी है। दतिया के बसई व गुना - शिवपुरी लोकसभा के दौरे पर पिछोर पॅहुचे  डॉ. मिश्रा ने कार्यकर्ताओ की बैठक व ब्राह्मण समाज की सभा को संबोधित किया।
डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सनातन के लिए सबसे ज्यादा घातक है। पहले सनातन धर्म मानने वालो को विभाजित करने  करने हिन्दू व हिंदुत्व  को अलग करने का षड्यंत्र रचा। जब षड्यंत्र सफल नही हुआ तो भगवा को आतंकवाद ,सनातन को डेंगू ,मलेरिया  बता कर सनातन का अपमान किया। अब हिंदुओ में विभाजन के लिए जातिगत जनगणना का भ्रम फैला रही है। ध्यान रहे यह वही कांग्रेस  है जिसने ओबीसी भाइयों के आरक्षण में डाका डाला है। मुसलमानों को भी ओबीसी में जोड़कर आरक्षण  का बटवारा कर दिया।
डॉ मिश्रा ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने विश्व गुरु बनने के सफर पर चल पड़ा है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों की गरीबी हटाने का कार्य किया गया। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से ऊपर लाने का ऐतिहासिक काम किया है तो  यह प्रधानमंत्री मोदीजी ने किया है। मोदी जी देश को विकसित बनाने और भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। देश की प्रगति को निरंतर बनाए रखने और भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर अबकी बार 400 पार के आंकड़े को प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26720350

Todays Visiter:9369