श्रीनगर में ईद की नमाज के बाद लहराए गए PAK-ISIS के झंडे
Publish Date:25-Sep-2015 19:55:34
श्रीनगर: कश्मीर में शुक्रवार को ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान, लश्कर और आईएस के झंडे फहराए। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके।
पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। पुलिस ने हवाई फायरिंग की और भीड़ पर लाठीचार्ज भी किया। झड़प में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।