भोपाल, बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिये मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। ये नेतागण कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष सहित मध्यप्रदेश के कई पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।
कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अरुण यादव जैसे नेताओं को शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों की सूची में कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, डॉक्टर गोविंद सिंह, संजय कपूर, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, सीपी मित्तल, एनपी प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे, राजेंद्र कुमार सिंह, रामनिवास रावत, आरिफ मसूद, मीनाक्षी नटराजन, हिना कांवरे, बाला बच्चन, सुखदेव पांसे, रजनीश सिंह, विक्रांत भूरिया, विभा पटेल, साधना भारती, कुणाल चौधरी एवं आशुतोष चौकसे शामिल हैं।