18-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

कांग्रेस का आज देश में होना ही सबसे बड़ा दुर्भाग्य हो गया है - विष्णुदत्त शर्मा

Previous
Next
राघौगढ़,  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के राघौगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में गरीबों का जीवन बदलने का अभियान चल रहा है। हर गरीब के जीवन में मुस्कुराहट लाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक गांव और घरों में बदलाव आया है। देश में कोई भी जाति, धर्म का हो उसका जीवन बदलाने का काम हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाए हैं। नरेन्द्र मोदी एक सामान्य परिवार के बेटे हैं, जो आज देश के प्रधानमंत्री हैं। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे पद पर पहुंच जाता है। कांग्रेस पार्टी तो अब एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। नरेन्द्र मोदी गरीबी क्या होती है वह जानते है। इसलिए गरीबों के आंसू पोंछने का काम कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले गुना लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में अशोकनगर में जनसभा को संबोधित किया।
राघौगढ़ की जनता कांग्रेस को ठुकराने का मन बना चुकी है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए कांगेस नेता स्व. राजीव गांधी कहते थे, मैं दिल्ली से एक रूपए भेजता हूं तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी के बैंक खाते खुलवाने की योजना बनाई। भारत दुनिया का इकलौता देश है जहां देश भर के अधिकांश लोगों को कोरोना के दोनों टीके मुफ्त लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो भी कार्य करते हैं उसका बहुत व्यापक परिणाम निकलकर आता है। आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीरो बैलेंस में खुलवाए गए बैंक खातों में लाभार्थी योजनाओं की राशि आ रही है। प्रधानमंत्री जी ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया और आज डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में जाती है। अब एक रूपए अगर गरीबों के लिए दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भेजते हैं तो एक रूपए ही गरीबों के खातों मं पहुंचते हैं। एक भी पैसे का हेरफेर नहीं होता।
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने वालों को राघौगढ़ की जनता ठुकरा देगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे आराध्य रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण हुआ है। कांग्रेस ने भगवान श्री राम मंदिर का निमंत्रण तक ठुकरा दिया था। अब राघौगढ़ की जनता ही कांग्रेस को ठुकरा देगी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 में जनता से किए गए एक भी वादा 15 महीने की सरकार में पूरा नहीं किया है। कांग्रेस नेता आएंगे, झूठ बोलेंगे, छल-कपट की राजनीति करेंगे। झूठे वादे करके जनता को भ्रमित करेंगे, लेकिन जनता सतर्क हो चुकी है। कांग्रेस ने न तो किसानों का कर्ज माफ किया और न ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस की मानसिकता और मूल चरित्र हमेशा से महिला और दलित विरोधी रहा है। वर्ष 2003 से पहले दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश की जनता को सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसा दिया था। 2003 से पहले मध्यप्रदेश को बंटाढार बनाने वाले दिग्विजय सिंह द्वारा खुद को सनातनी बताना उनका सबसे बड़ा झूठ है। जो व्यक्ति अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करे, राम भक्तों पर गोली चलाने वालों का समर्थन कर, उनको राघौगढ़ के रामनगर की जनता हर बूथ पर जवाब देगी।
राजगढ़ में सनातन विरोधी की विदाई करें कार्यकर्ता - सतीश उपाध्याय
कुरावर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने राजगढ़ के कुरावर के विधायक कार्यालय में मतदान केंद्र के पालक संयोजक, सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र पर पूरे देश की नजर है क्योंकि यहां पर भगवान श्रीराम और सनातन विरोधी, देशद्रोही चुनाव लड़ रहे है। सभी कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केंद्र पर कमर कसकर तैयार हो जाए। हर बूथ पर ज्यादा मतदान कराना है। बैठक को प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह पवार ने भी संबोधित किया।
बैठक में विधानसभा संयोजक कैलाश राज, जिला महामंत्री अमित शर्मा, बूथ प्रभारी जगदीश नागर, मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, घनश्याम गर्ग, बाला प्रसाद चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल सहित सभी वार्डों के पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26883086

Todays Visiter:9321