24-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

दो वर्ष बाद भी आपूर्ति निगम मे मेडी क्लेम सुविधा लागू नही करने से सेवानिवृत कर्मचारियों में भारी असंतोष, आंदोलन की चेतावनी

भोपाल, सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी - कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने बताया विगत दो वर्ष पूर्व आपूर्ति निगम प्रबंधन से अनुरोध किया गया था कि आपूर्ति निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए वेयर हाऊसिंग कर्पोरेशन के समान मेडि क्लेम सुविधा लागू की जाये। आपूर्ति निगम के तत्कालीन प्रबंध संचालक ने सेवानिवृत कर्मचारियों को आश्वासत किया था कि आपूर्ति निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों अधिकारियों के लिए अति शीघ्र मेडि क्लेम सुविधा लागू की जायेगी, लेकिन विगत दो वर्ष से कार्यपालन  संचालक (वित्त)  एवं उप महाप्रबंधक (वित्त)  इन्ही दोनों अधिकारी के बीच फ़ाइल घूमती रही और प्रबंध संचालक तक फ़ाइल नही पहुंची। अंत मे प्रबंध संचालक का स्थानांतरण हो गया। आज भी दोनों अधिकारियों के बीच फ़ाइल झूल रही है, जिसके कारण सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए वेयर हाऊसिंग कर्पोरेशन के समान मेडि क्लेम सुविधा लागू नही हो पा रही है। परिणाम स्वरूप सेवानिवृत कर्मचारियों में भारी आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है।

सेवानिवृत कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने प्रबंध संचालक प्रमुख सचिव खाद्य एवं संचालक मंडल के संभी सदस्यों से,अनुरोध किया है कि आपूर्ति निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए वेयर हाऊसिंग कर्पोरेशन के समान मेडि क्लेम सुविधा,लागू की जाये ताकि किसी भी सेवानिवृत कर्मचारी की बिना इलाज के मृत्यु न हो सके। अन्यथा सेवानिवृत कर्मचरी संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जायेगा।  
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26954300

Todays Visiter:4065