03-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मॉस्को के पास क्रोकस सिटी मॉल में गोलीबारी से 50 ज्यादा की मौत, 110 से अधिक घायल

Previous
Next

रूस की राजधानी मॉस्को से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक क्रोकस सिटी मॉल में आतंकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि सैन्य वर्दी पहने हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 110 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस आंतकी हमलें से मास्‍को थर्रा गया है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद एक धमाका भी हुआ। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि शुक्रवार को मॉस्को में एक समारोह स्थल के सभागार में कई बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें अनेक लोग घायल हो गए। आरआईए नोवोस्ती ने कहा कि सैन्य वर्दी पहने कम से कम पांच लोगों ने हथियारों से गोलीबारी की। सरकारी समाचार एजेंसी तास ने कहा कि रूसी राजधानी के पश्चिमी क्षेत्र स्थित क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी हुई। कई अन्य रूसी मीडिया संस्थानों ने गोलीबारी की सूचना दी और कहा कि गोलीबारी के कारण संबंधित स्थल पर स्थित एक मॉल में आग लग गई। रूसी मैसेजिंग ऐप चैनलों पर पोस्ट किए गए वीडियो में इमारत के ऊपर काले धुएं का विशाल गुबार उठता दिखाई देता है। खबर लिखे जाने तक गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही है।
साभार
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26680554

Todays Visiter:8564