14-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

यह चुनाव देश में सुशासन और अत्याचारों के अंत का है - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Previous
Next
बैतूल, देवास, राजगढ़,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के समर्थन में घोड़ाडोंगरी विधानसभा के मलाजपुर, देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में कालापीपल विधानसभा के पोलायकला एवं राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में सुसनेर विधानसभा के सुसनेर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव देश में सुशासन, उन्नति, प्रगति लाने के साथ ही देश से अत्याचार, आतंकवाद, नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने का चुनाव है। यह चुनाव मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण को मुस्कान देने का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी ने तो भगवान श्रीराम के आमंत्रण को भी ठुकरा दिया था और अब देश की जनता कांग्रेस को ही ठुकरा देगी। कांग्रेस के मिस्टर बंटाढार तो आतंकवादियों को भी जी कहकर संबोधित करते हैं। ये देशभक्त तो नहीं हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर जिले के ग्राम पोलायकला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. शालिगराम तोमर के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की ओर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी देवी के दर्शन व पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की।
कांग्रेस ने किए कई पाप, अब अंत करने का समय है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह से शिशुपाल की 100 गलतियों के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से उसका अंत किया था। उसी प्रकार अब देश से कांग्रेस पार्टी के अंत करने का भी समय आ गया है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से लेकर अब तक कई महापाप किए हैं। सबसे पहले तो कांग्रेस ने देश का बंटवारा करने का कलंक अपने माथे पर लिया था। उसके बाद देश के आदिवासियों, दलितों, गरीबों के साथ कई अत्याचार करने का महापाप भी कांग्रेस ने किया था। आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी ने वर्षों देश की सत्ता पर राज किया, लेकिन वे भगवान श्रीराम को गर्भगृह में विराजमान नहीं करवा पाए। इसके बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम को गर्भगृह में विराजमान करवाया तो कांग्रेस ने उनका यह आमंत्रण भी ठुकरा दिया। कांग्रेस के भी पापों का घड़ा भरा गया है और अब समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी का देश से पूरी तरह सफाया हो।
ये रहे उपस्थित
बैतूल लोकसभा क्षेत्र के घोड़ाडोंगरी में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, हेमंत खंडेलवाल, भरत सिंह राजपूत, अलकेश आर्य, आदित्य बबला शुक्ला, श्रीमती गंगा उइके, डॉ योगेश पंडागरे, चंद्रशेखर देशमुख, महेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। देवास-शाजापुर के कालापीपल में माखन सिंह चौहान, जगदीश अग्रवाल, बहादुर सिंह मुकाती, अशोक नायक,  हेमराज सिंह सिसौदिया, गोपाल इंजीनियर, घनश्याम चंद्रवंशी, दिनेश शर्मा, जसवंत सिंह मेवाड़ा, श्रीमती उषा पालीवाल, कैलाश मंडलोई, जीवन सिंह मंडलोई, भंवर सिंह पंवार, कृपाल सिंह मेवाड़ा, अशोक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राजगढ़ लोकसभा सीट के सुसनेर में सोनू गहलोत, चिंतामण राठौर, ज्ञानसिंह गुर्जर, दीपेंद्र सिंह चौहान, निर्मल जैन, मनोहर हाड़ा, सुशील चंदेल, दिनेश भार्गव, उत्तम सिंह, मुरली पाटीदार, प्रेम मस्तान,  भैरव सिंह चौहान, करण सिंह यादव, नरेंद्र पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मोदी जी के नेतृत्व में अद्भुत भारत का निर्माण - शिवराज सिंह 
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को 2 लोकसभा क्षोत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। साथ ही ग्वालियर में रोड-शो किया। पूर्व सीएम ने ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह और मुरैना से भाजपा उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान चौहान ने कहा कि, हम राजनीति में इसलिए हैं कि, देश और जनता की सेवा कर सकें। मैं विधायक था तो विधायक के रूप में जनता की सेवा की। फिर सांसद बना तो सांसद के रूप में सेवा की और मुख्यमंत्री बना तो मुख्यंमत्री के तौर पर जनता की जिंदगी बेहतर बनाने का काम किया। मैं जनता का सेवक हूँ, मैं मानता हूँ कि जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। भगवान भी तभी प्रसन्न होते हैं जब हम दूसरों की सेवा और भलाई के लिए काम करते हैं। हम सब एक परिवार है, मैं नेता नहीं भैया और मामा हूं। हमारे प्यार के रिश्ते हैं, पदों के नहीं।
कांग्रेस, इंडी का प्रधानमंत्री कौन
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, चुनाव में तीन चीज़ों पर विचार किया जाता है। सबसे पहले तो ये देखा जाता है कि, प्रधानमंत्री कौन बनेगा। भारतीय जनता पार्टी में तो तय है कि, प्रधानमंत्री मोदी जी हैं और मोदी जी ही बनेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन बताएं कि, उनका प्रधानमंत्री कौन है। पूर्व सीएम ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि, गर्मी के दिन हैं अगर हम बाजार में मटका भी खरीदने जाते हैं तो ठोक-बजा कर देखते हैं कि, कहीं से रिस तो नहीं रहा है। हम कोई भी चीज़ देख परख कर लेते हैं। इसलिए कांग्रेस और इंडी गठबंधन ये तो बताएं कि, मोदी जी के मुकाबले कौन हैं। दूसरी चीज़ देखी जाती है पार्टी, तो भारतीय जनता पार्टी नंबर वन पार्टी है और तीसरी चीज़ देखी जाती है कि, हमारा उम्मीदवार कैसा है तो भाजपा के उम्मीदवार विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।  
शिवराजमय हुआ ग्वालियर
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में भाजपा उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड-शो किया। रोड-शो हजीरा चौराहा से शुरू होकर किलागेट, घासमंडी, कोटेश्वर और उरवाई गेट तिराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान हर नगर, हर गली, हर मोहल्ले और हर छत से शिवराज सिंह चौहान पर फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। रोड-शो जहां-जहां से भी गुजर रहा था, लोग शिवराज का स्वागत सत्कार कर रहे थे। महिलाएं तिलक लगाकर आरती उतार रही थी तो, बड़े-बुजुर्ग सिर पर हाथ रख शिवराज को आशीर्वाद दे रहे थे। भांजे-भांजियों और मामा का प्रेम तो अद्भुत है, बच्चे मामा-मामा कहकर शिवराज से लिपट रहे थे और शिवराज भी बच्चों को दुलार कर रहे थे। पूरे रास्ते हर कोई शिवराज सिंह चौहान की एक झलक पाने के लिए आतुर था। नौजवान शिवराज से हाथ मिलाकर उनके गले में फूल-माला पहना रहे थे। पूरा ग्वालियर शिवराजमय हो गया था।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26825657

Todays Visiter:11578