18-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

कांग्रेस जाति व क्षेत्र के आधार पर लोगों को बांटकर शासन करना चाहती है - विष्णुदत्त शर्मा

Previous
Next
राजगढ़, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को राजगढ़ लोगसभा क्षेत्र के नरसिंहगढ़ विधानसभा के तलेन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की राह पर चल रही है, जिस तरह से अंग्र्रेज फूट डालो और राज करो की नीति पर कार्य करते थे, उसी प्रकार कांग्रेस पार्टी आज भी जाति और क्षेत्र के आधार पर लोगों को बांटकर शासन करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह के खून में आज भी अंग्रेजों का जींस है। वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश को बंटाढार बनाने वाले दिग्विजय सिंह अब राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मध्यप्रदेश और राजगढ़ की जनता मध्यप्रदेश को बंटाढार करने वाले दिग्विजय सिंह को इस चुनाव में सबक सिखाने को तैयार है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार कर सनातन का अपमान किया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना से सबूत मांगकर सेना का अपमान, सनातन का अपमान करने का बदला राजगढ़ की जनता लेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश की जनता को सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसा दिया था। 2003 से पहले मध्यप्रदेश को बंटाढार बनाने वाले दिग्विजय सिंह द्वारा खुद को सनातनी बताना उनका सबसे बड़ा झूठ है। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय खुद को सबसे बड़ा सनातनी बताते हैं, यह उनका सबसे बड़ा सफेद झूठ है। जो व्यक्ति अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करें, राम भक्तों पर गोली चलाने वालों का समर्थन कर, उनको राजगढ़ लोकसभा की जनता हर बूथ पर जवाब देगी।
घर-घर संपर्क कर पर्ची वितरित कर अधिक से अधिक मतदान की अपील करें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, विकास, जनहितैषी कार्यों को जनता को बताकर लाभार्थी योजनाओं की जानकारी दें और मतदाता पर्ची का वितरिण करें। कार्यकर्ता भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों जनता को बताने के साथ अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने की अपील करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनसंपर्क कर किया लाभार्थियों से संवाद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने शुक्रवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के नरसिंहगढ़ विधानसभा के कुरावर और इकलेरा गणेश मंदिर के पास जनसंपर्क कर लाभार्थियों से संपर्क कर हितग्राही योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पचोर और ब्यावरा में भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर और बाजर में दुकानों पर जाकर जनसंपर्क किया और लाभार्थियों से संपर्क कर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की है। शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान जूता काश्तकार माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके साथ जमीन पर बैठकर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी।  
इस अवसर पर विधायक मोहन शर्मा, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, लोकसभा प्रभारी विकास विरानी, वरिष्ठ नेता शिव सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष कैलास सोनी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष केपी पवार, जिला संयोजक कैलाश राज, विधानसभा संयोजक जगदीश लौवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[HY000] [1203] User a16263xk_user already has more than 'max_user_connections' active connections in /home2/a16263xk/public_html/headlines/news/include/config.php:10 Stack trace: #0 /home2/a16263xk/public_html/headlines/news/include/config.php(10): PDO->__construct('mysql:host=loca...', 'a16263xk_user', Object(SensitiveParameterValue)) #1 /home2/a16263xk/public_html/headlines/news/include/record.php(4152): Config->getConnection() #2 /home2/a16263xk/public_html/news/footer1.php(117): Record->todayCounter_new() #3 /home2/a16263xk/public_html/news/congress-wants-to-rule-by-dividing-people-on-the-basis-of-caste-and-region---vishnudutt-sharma.php(137): include('/home2/a16263xk...') #4 {main} thrown in /home2/a16263xk/public_html/headlines/news/include/config.php on line 10